![]()
बयाना थाना क्षेत्र के गांव समोगर, इमलिया और खुडासा में सोमवार सुबह अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक पर सियार ने हमला कर दिया, जबकि दो ग्रामीण सांप के काटने से घायल हो गए। तीनों को परिजनों ने तत्काल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया,
अस्पताल में मौजूद गांव समोगर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि उनका भतीजा मनोज (35) पुत्र परसादी सुबह करीब 7 बजे खेतों में शौच करने गया था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए सियार ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। हमले में सियार ने मनोज की पीठ और हाथ पर कई जगह काट लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को खदेड़ा और घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया।
इसी तरह गांव इमलिया में पहाड़ पर भैंसें चरा रहे बद्री (65) पुत्र रामफूल गुर्जर को सांप ने काट लिया। वहीं गांव खुडासा में खेतों में मवेशी चरा रहे झब्बू (25) पुत्र सुरजा को भी सांप ने काट लिया। परिजनों ने दोनों को तुरंत उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उपजिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित दोनों मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सियार के हमले में घायल युवक का इलाज उपजिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments