बंद पड़ी खदान में भरे पानी में मंगलवार रात को महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला की बॉडी को खदान से निकलवाई ओर हॉस्पिटल की मोर्च्युरी भिजवाई ।
मामला करेड़ा थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव का है,यहां लम्बे समय से एक बंद पड़ी खदान में बारिश का पानी भरा हुआ था। मंगलवार देर शाम ग्रामीणों को खदान में भरे पानी में ओंधे मुंह पड़ी महिला की लाश दिखी ।ग्रामीणों ने दहिमथा सरपंच प्रभु लाल गुर्जर को सूचना दी और सरपंच ने करेड़ा थाने को सूचित किया।

खदान में से बॉडी निकालने में जुटी पुलिस ओर ग्रामीण
जिस पर थाना प्रभारी पूरणमल मय जाप्ते मौके पर पहुंचे ओर महिला की बॉडी को करीब 100 फीट गहरी बंद पड़ी खदान में से ग्रामीणों की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।पुलिस ने शव को करेड़ा अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया ।,
इसकी पहचान नेनूडी पत्नी छीतर भील (60 ) के रूप में हुई है, ये महिला अपने घर से करीब चार-पांच दिन से लापता थी।परिजनों के अनुसार मृतका के दाएं हाथ में तीन उंगलियां नहीं है,इसी आधार पर उसकी पहचान की गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर डिटेल इन्वेस्टिगेशन शुरू की।

दो घंटे से ज्यादा देर की मशक्कत के बाद बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments