☜ Click Here to Star Rating



चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र के शिवाड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के टापूर ग्राम पंचायत में भैंसे चराने गई महिला की तालाब में पैर फिसलने से डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का शिवाड़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

.

पैर फिसलने से हुआ हादसा

शिवाड़ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि टापूर गांव निवासी मनभर (45) पत्नी जयसिंह तालाब में भैंसो को पानी पिलाने गई थी। जहां पर पैर फिसलने से तालाब में डूब गई। जहां सड़क किनारे से जा रहे दो ग्रामीण सज्जन गोस्वामी और राजेन्द्र योगी ने तालाब में कूदकर महिला को बाहर निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद महिला को शिवाड़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल में पहुचने पर महिला की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीण रामराय चौधरी ने बताया कि मृत महिला के पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी थी। और उसके 5 बच्चे हैं जिनकी जिम्मेदारी महिला पर ही थी। महिला की मौत होने से बच्चो की देख रेख करने वाला कोई नहीं मिला। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। फिलहाल ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग की है। जिससे बच्चों का लालन पालन सही तरीके से हो सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading