☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ की रावतसर पुलिस ने पुलिस पर फायरिंग करने के 20 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।

हनुमानगढ़ की रावतसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुंदर ज्याणी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया।

.

यह मामला हरियाणा के निमला गांव के मातोश्री किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की लूट से जुड़ा है। तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर नकदी लूटी थी। वारदात के बाद आरोपी रावतसर थाना क्षेत्र में आए थे। पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दीपक कुमार और अजय कुमार को मौके पर ही पकड़ लिया। उनके पास से एक लाख साठ हजार रुपए नकद, दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। तीसरा आरोपी सुंदर ज्याणी मौके से भाग निकला था।

थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां के अनुसार, सुंदर ज्याणी हरियाणा के आदमपुर का रहने वाला है। उस पर पहले से छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading