पुलिस ने डंपर ड्राइवर को गिरफ्तार किया
भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है ।इसी के तहत पारोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक डंपर और एक स्कॉर्पियो को जप्त किया है,पुलिस ने डंप

पुलिस ने अवैध गार्नेट से भरा डंपर पकड़ा
नाकाबंदी के दौरान पकड़ा
पारोली थाना प्रभारी प्रभातीलाल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार अवैध बजरी खनन परिवहन और अवैध गार्नेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी के तहत थाना क्षेत्र के दांतडा चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी, इस दौरान दांतडा की ओर से एक डंपर और बिना नंबरी स्कॉर्पियो क रोक कर चेक किया तो इसमें अवैध गार्नेट भरा हुआ था।

एस्कॉर्ट कर रही स्कोर्पियो को भी जप्त किया
स्कॉर्पियो ओर डंपर जप्त, एक गिरफ्तार
इस पर डंपर के ड्राइवर प्रहलाद (24 ) पिता शंकर लाल सुथार निवासी कोटडी को गिरफ्तार किया।डंपर के आगे निगरानी के लिए चल रही स्कार्पियो को रुकवाया तो ड्राइवर अंधेरा का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने स्कॉर्पियो ओर डंपर को जप्त किया और ड्राइवर को गिरफ्तार किया है ।इनके खिलाफ एमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है ।
ये थे टीम में शामिल
इस कार्रवाई के दौरान पारोली थाना प्रभारी प्रभातीलाल, हेड कांस्टेबल गोपाल , कांस्टेबल बजरंगलाल ,गुलाबचंद ,धर्मेंद्र सिंह और राजेश शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments