☜ Click Here to Star Rating


डंपर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से टूटा।

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में मंगलवार सुबह डस्ट से भरा एक डंपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना गाय के सामने आने के कारण हुई। डंपर के पलटने के बाद ड्राइवर केबिन से निकलकर फरार हो गया। घटना के बाद करीब 2 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। मौके पर पुलिस ने प

.

हलैना SHO जगदीश चंद ने बताया- नदबई की तरफ एक डस्ट से भरा डंपर जा रहा था। अचानक हलैना कस्बे में डंपर के सामने कुछ गायें आ गईं। जिन्हें बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने डंपर के ब्रेक लगाए और डंपर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिसके बाद वह पलट गया। डंपर के पलटते ही हाईवे पर डस्ट फैल गई। जिसके कारण नदबई की तरफ जाने वाला रोड जाम हो गया।

आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर फैली हुई डस्ट।

आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर फैली हुई डस्ट।

ड्राइवर डंपर के केबिन से निकलकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर को हाईवे से हटाया और डस्ट को सड़क के किनारे इकट्ठा किया। करीब 2 घंटे की कोशिश के बाद जाम को खोला गया। फिलहाल डंपर हाईवे पर सड़क के किनारे खड़ा है। डंपर मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने मौके डंपर को सीधा कराकर हाईवे से हटाया तब जाकर जाम को खोला जा सका।

पुलिस ने मौके डंपर को सीधा कराकर हाईवे से हटाया तब जाकर जाम को खोला जा सका।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading