![]()
थानागाजी कस्बे में व्यक्ति को कुएं से बाहर निकालते हुए।
अलवर के थानागाजी कस्बे के जयपुर रोड स्थित शिव बगीची में शुक्रवार रात को 45 साल का व्यक्ति शराब के नशे में कुएं में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
DSP महावीर सिंह में ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में करीब दस से पंद्रह फीट पानी था। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसे पुलिस को नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजू राणा पुत्र बिरजू राणा उम्र 45 साल निवासी थानागाजी ने शराब के नशे में कुएं में छलांग लगा दी। युवक की पत्नी की करीब 15 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। कुएं से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। व्यक्ति को कुएं से रेस्क्यू करने वाली टीम में थाना अधिकारी राजगढ़,राजेश मीणा, एएसआई दशरथ सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments