☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में 3 साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला किया।

उदयपुर में कुत्ते ने एक किलोमीटर (KM) के दायरे में 4 लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चे के होंठ को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी हालत गंभीर है। 11वीं कक्षा के एक छात्र पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया।

.

कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

आवारा कुत्ते के हमले में घायल 3 साल का बच्चा, होंठ पर गंभीर चोटें आईं।

आवारा कुत्ते के हमले में घायल 3 साल का बच्चा, होंठ पर गंभीर चोटें आईं।

पहाड़ा में कुत्ते का हमला: आनंद और रितिका घायल पहाड़ा पीएचसी के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि कल दोपहर कुत्ते ने सबसे पहले रितिका (18)को काटा, जिसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया।इसके बाद, कुत्ते ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास कक्षा 11वीं के छात्र आनंद डामोर पर हमला कर दिया। जिसे टीचरों और विद्यार्थियों ने मिलकर बचाया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

करावाड़ा में बुजुर्ग महिला और बच्चे को काटा पहाड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर करावाड़ा पंचायत में भी कुत्ते ने 2 लोगों को काटा। करावाड़ा माताजी मंदिर के पास कुत्ते ने देवी (85) को काट लिया, जबकि कुछ ही देर बाद उसी गांव में कुत्ते ने ब्रज (3) के पैर में काट लिया, उसके होंठ को भी नुकसान पहुंचाया। इन दोनों का भी उपचार पहाड़ा में ही किया गया।

घायल छात्र आनंद डामोर को हाथ और पैर पर कुत्ते ने काट लिया।

घायल छात्र आनंद डामोर को हाथ और पैर पर कुत्ते ने काट लिया।

सभी घायलों का उपचार किया गया पहाड़ा पीएचसी के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पीएचसी पर कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी चार लोगों का उपचार किया गया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

स्कूल के गेट पर कुत्ते ने हमला किया कक्षा 11वीं के छात्र आनंद डामोर ने कहा कि जब वह पहाड़ा स्कूल पहुंचा, तो गेट पर एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे काट लिया। आनंद ने शोर मचाया, जिसके बाद स्कूल का स्टाफ और अन्य छात्र उसकी मदद के लिए आए और उसे कुत्ते से बचाया। आनंद ने बताया कि उसने तुरंत अपने चाचा को फोन करके घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे पहले पहाड़ा स्कूल में उपचार कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए गुजरात ले जाया गया।

कुत्ता पकड़ने के लिए कोई संसाधन नहीं पहाड़ा सरपंच बिंदू गरासिया ने बताया कि कुत्ते ने स्कूली बच्चों पर हमला किया और इसके बाद उसने करावाड़ा में भी लोगों को काटा। सरपंच ने बताया कि उनकी पंचायत में कुत्ता पकड़ने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में 181 राजस्थान सम्पर्क पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

—— इनपुट : मनीषा नायक, नयागांव



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading