सवारियों से भरी बस मेगा हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं 5 जने घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके मेगा हाईवे मालियों की ढाणी के पास शाम करीब साढ़े सात बजे की है। सूचना मि
बेकाबू होकर पलटी
पुलिस के अनुसार, गुजरात से रामदेवरा मंदिर दर्शन करने के लिए श्रद्धालु़ओं से भरी बस मेगा हाईवे से जा रही थी। पचपदरा थाने के मालियों की ढाणी के पास बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जानकारी मिलने पर पचपदरा डीएसपी अशोक कुमार मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बस में सवारियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान एक बच्चा में फंसा हुआ था। पुलिस की टीम ने रेस्क्यू करके उसको बाहर निकाला गया। मौके पर एम्बुलेंस और क्रेन को बुलाया। बस को सीधी करवाकर हाईवे को खुलवाया गया।

घायलों को नाहटा हॉस्पिटल में करवाया भर्ती, पुलिस जुटी जांच में।
1 की मौत 5 घायल
घायलों को बस मे में निकाल कर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर सवार सुरेश पुत्र लक्ष्मण ठाकुर निवासी पाण्डू गुजरात की मौत हो गई। वहीं 5 जने गंभीर घायल हो गए। घायलों बालोतरा के नाहटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान एसडीम अशोक कुमार व पीएमओ संदीप कुमार देवात बालोतरा थाना अधिकारी चैल सिंह चौहान हॉस्पिटल पहुंचे।
पचपदरा डीएसपी अशोक जोशी ने बताया- हादसे में एक की मौत हुई है। फिलहाल उसके शव को बालोतरा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सभी रामदेवरा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments