![]()
जैसलमेर। जवाहिर हॉस्पिटल में एडमिट ईशान खान।
जैसलमेर के चांधन कस्बे में स्थित श्री रूपादे शिक्षण संस्थान स्कूल में गुरुवार को वाटर कूलर में करंट आने से एक बच्चा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची औ
सदर थाना प्रभारी बगडूराम ने बताया कि-ईशान खान (12) पुत्र मिश्रेखान निवासी चांधन को आज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल में वाटर कूलर से करंट का तेज झटका लगा। झटके के कारण उसके सर, एक हाथ के पंजे और एक पैर झुलस गया है। जिसको जवाहिर हॉस्पिटल लाकर इलाज करवाया जा रहा है। मामले की जानकारी स्कूल स्टाफ व परिजनों से ली जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।
वाटर कूलर से चिपक गया था ईशान
चांधन कस्बे में स्थित प्राइवेट स्कूल श्री रूपादे शिक्षण संस्थान स्कूल के हेडमास्टर देवाराम बारूपाल ने बताया कि स्कूल में इंटरवल के दौरान 11 बजे के करीब बच्चे खाना खा कर कक्ष में जा रहे थे। उसी दौरान एक स्कूल स्टाफ ने ईशान को वाटर कूलर से करंट के कारण चिपके हुए देखा। उसने चिल्लाकर सबको जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने वाटर कूलर का स्विच बंद करके बच्चे चांधन कस्बे में स्थित PHC ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को जवाहिर हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां बच्चे का इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments