![]()
हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई
हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई ओर कुछ ही देर में आग का गोला बन गई।कार में आग लगती देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, फायर ब्रिगेड ओर पुलिस को सूचित किया गया।
मामला मांडल थाना क्षेत्र के जीवलियां टोल के पास का है,आज यहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए आग फैलने से पहले ही सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आधे घंटे क मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
क्रेडिट: जितेंद्र सिंह गौड़: मांडल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments