![]()
जयपुर के सुभाष चौक क्षेत्र में बारिश के कारण कई जर्जर मकान खतरा बन गए हैं। एक ऐसा ही मकान है जहां एक बुजुर्ग महिला रह रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भी नगर निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
शहर की तंग गलियों में कई ऐसे जर्जर मकान हैं जो किसी भी समय ढह सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की है। निगम अधिकारियों को इन मकानों की स्थिति की जानकारी है। फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बारिश के मौसम में इन मकानों से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। सुभाष चौक का यह मकान इस समस्या का एक उदाहरण है। यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बता दें कि सुभाषचौक में तेज बारिश के बाद चार मंजिला किराये पर चल रही जर्जर हवेली ढह गई। जिसमें पिता बेटी की मौत हो गई। देखिया जयपुर की तंग गली से इस जर्जर मकान की वीडियो स्टोरी
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments