☜ Click Here to Star Rating


कोटा में गरबा महोत्सव में थिरकते कोटावासी

कोटा में नवरात्रि का उल्लास और उत्साह चरम पर है। शुक्रवार की शाम सूरज ढलते ही बारां रोड स्थित करणी पैलेस गरबे की धुनों से गूंज उठा। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज देवी मां की आरती से हुआ। शहरवासी गुजराती और राजस्थानी पार

.

ग्रुप में डांस करते युवक और युवतियां

ग्रुप में डांस करते युवक और युवतियां

गरबा पांडाल की थीम इस बार कुछ अलग और खास रही। पहली बार 850 फीट की काइनेटिक, मैट्रिक और स्टार नाइट थीम पर तैयार मंच ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 85 हजार वॉट के हाई बीट साउंड सिस्टम और जयपुर से आई स्पेशल लाइटिंग ने महोत्सव का उत्साह और बढ़ा दिया। गुजराती लोकगीतों से लेकर बॉलीवुड और हिंदी-राजस्थानी धुनों तक हर गाना युवाओं को थिरकने पर मजबूर करता रहा।

गरबे में दैनिक भास्कर के परिधान में सज धज कर आई छोटी बालिका

गरबे में दैनिक भास्कर के परिधान में सज धज कर आई छोटी बालिका

गुजराती परिधान में सज कर आया कपल

गुजराती परिधान में सज कर आया कपल

प्रतिभागियों ने दो ताली, तीन ताली गरबा, डोडिया, घूमर और भवई जैसी प्रस्तुतियों से समां बांधा। मंच पर एंकरिंग दिल्ली की अर्चना शर्मा और मुंबई के आशीष झा ने की। महोत्सव में आए अतिथियों में दैनिक भास्कर कोटा यूनिट हैड अभिषेक सोनी, एलन निदेशक गोविंद माहेश्वरी, रजनीगंधा ग्रुप से बद्री प्रसाद गौतम, कई स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में आए लोग जमकर झूमे

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में आए लोग जमकर झूमे

कार्यक्रम में बेस्ट कपल, बेस्ट फैमिली, बेस्ट डांडिया, बेस्ट मेकअप और बेस्ट किड्स डांस जैसी कैटेगरीज में विजेताओं को सम्मानित किया गया। पहले दिन बेस्ट कपल का खिताब रोहित-श्री और रितेश-सुनीता को मिला। बेस्ट फैमिली अवॉर्ड अनुज, नुपूर और विवान लोहिया परिवार को दिया गया। वहीं बच्चों में अनिक विजय और राजविका ने डांस से सबका दिल जीता।

गरबे की धुन पर झूमता युवा

गरबे की धुन पर झूमता युवा

महोत्सव में आए लोग कहते नजर आए कि गरबा सिर्फ डांस नहीं बल्कि मां शक्ति के प्रति भक्ति का भाव है। ढोल की थाप और ढोलिडा के सुर पर थिरकते कोटावासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

गुजराती गानों पर झूमती महिला

गुजराती गानों पर झूमती महिला

गरबा का ये उत्सव शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा। प्रवेश के लिए पास शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध हैं। खास बात यह भी रही कि अग्रवाल डायमंड की ओर से प्रतिभागियों को डायमंड रिंग जीतने का मौका भी दिया गया है।

गुजराती ड्रेस में सज धज कर आए कई कपल

गुजराती ड्रेस में सज धज कर आए कई कपल

नवरात्र की भक्ति और गरबा की मस्ती का ये संगम तीन दिन तक कोटा शहर को रोशन करता रहेगा।

गुजराती ड्रेस में लाइटिंग का चश्मा लगा कर आया कपल

गुजराती ड्रेस में लाइटिंग का चश्मा लगा कर आया कपल



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading