![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 787 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया है। वहीं एक आरोपी को पकड़ा है। टीम ने घर पर तलाशी के दौरान छपरें में छुपाकर रखा अफीम दूध मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध मादक-पदार्थ की
पुलिस के अनुसार नशाखोरी पर कंट्रोल और वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय व आईजी जोधपुर रेंज की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी जसाराम बोस, चौहटन डीएसपी जीवनलाल खत्री के सुपरविजन धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम मय पुलिस टीम ने सूचना पर चैनाराम निवासी नवातला राठौड़ान के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर के पास बने छपरे में छुपाकर रखा 787 ग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। इस पर चैनाराम को डिटेन किया गया।
धनाऊ थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया- आरोपी चैनाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धनाऊ थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से अफीम का दूध कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई करने वाला था। इसको लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एएसआई मेहाराम, महिला कांस्टेबल कमला, कांस्टेबल जैसाराम, द्वारकाराम, सताराम, चुतराराम, जैसाराम शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments