☜ Click Here to Star Rating



डीडवाना-कुचामन जिले के इजरायल में नौकरी दिलवाने के नाम पर 75 लाख रुपए की ठगी करने का एक मामला सामने आया है। मकराना पुलिस थाने में 75 लाख रूपए की ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। मकराना निवासी युवक ने रीगल इंटरप्राइजेज के संचालकों रवि सिंह पुत्र रामबलि

.

परिवादी कानाराम ने मकराना थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने मकराना में विदेश भेजने के नाम पर मकराना के गौड़ाबास में रीगल इंटरप्राइजेज के नाम से ऑफिस खोला था। आरोपियों ने अखबार में विदेश में नौकरी का विज्ञापन दिया था। अखबार में विज्ञापन देखकर ऑफिस जाकर संपर्क किया तो आरोपियों ने कहा कि ईरान इजरायल युद्ध में इजरायल में काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से वहां वापस बिल्डिंग बनाने का काम शुरू किया जा रहा है, इसलिए वहां मजदूर, कारीगर, सुपरवाइजर आदि वर्कर की जरूरत हैं।

आरोपियों ने उस समय कहा कि योग्यता के अनुसार वहां सभी को एक साथ भेजा जाएगा। आरोपियों ने कहा कि सभी को 50 हजार रुपए एडवांस व पासपोर्ट देना होगा। इसके बाद एक हफ्ते में परिवादी कानाराम व उसके साथियों ने रवि सिंह व सुधीर को 50-50 हजार और 2 लाख 50 हजार देकर कुल 75 लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने उन्हें वीजा व टिकट दिए। जिसके बाद सभी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें टिकट व वीजा के फर्जी होने का पता चला। वापस मकराना आए तो आरोपियों का ऑफिस बंद था। जिस पर ऑफिस मालिक से पूछने पर उसने बताया कि आरोपी ऑफिस खाली कर चले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading