☜ Click Here to Star Rating


प्रतापगढ़ में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के स्टेडियम में शाम 7 बजे 75 फीट ऊंचे रावण और 50 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। नगर परिषद ने इन पुतलों का निर्माण कराया है।

.

सभापति रामकन्या पहलाद गुर्जर ने बताया कि रावण दहन से पहले शाम 4 बजे भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष ‘छतरी वाले रावण’ का दहन किया जाएगा। सभापति रामकन्या पहलाद गुर्जर के अनुसार, रावण के सिर पर 10 फीट ऊंची छतरी लगाई गई है। रावण दहन के बाद एक घंटे से अधिक समय तक आकर्षक आतिशबाजी होगी और भगवान राम की आरती की जाएगी।

रावण दहन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रतापगढ़ कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा अपने जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। स्टेडियम की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का प्रवेश बंद किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading