![]()
प्रतापगढ़ में मंदसौर रोड पर अटल दरवाजे के पास स्थित खेत से चोरों ने कृषि उपकरण और मशीनरी चुरा ली। पीड़ित किसान मदनलाल धोबी ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।
मदनलाल के खेत में एक कमरा बना हुआ था। इसमें खेती के उपकरण, मोटर और अन्य सामान रखा था। रात में चोर खेत की तारबंदी तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपए है।
किसान जब सुबह 7:30 बजे खेत पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर का सारा सामान गायब था। आसपास खोजने पर भी कुछ नहीं मिला। चोर संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। लगातार हो रही चोरियों से आमजन भी चिंतित हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments