☜ Click Here to Star Rating



जिले के सूरजगढ थाना क्षेत्र में अगवाना कलां गांव में सात हथियारबंद बदमाशों ने घर मे घुसकर पति पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया, पति-पत्नी से जानलेवा मारपीट की, उनके गले से सोने के गहने छीन लिए, और तीस हजार रु

.

पीड़ित अजय कुमार ने दीपेन्द्र उर्फ हुड्डा निवासी बलौदा और प्रीतम पुत्र विनोद उर्फ पप्पू सहित पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सूरजगढ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह थी वारदात

शिकायतकर्ता अजय कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर की देर रात करीब 1:30 बजे दीपेन्द्र उर्फ हुड्डा और प्रीतम समेत कुल 7 लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए, जिसकी नंबर प्लेट नहीं थी। बदमाशों ने आते ही सीधे उनके घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अजय कुमार उस समय घर के अंदर सोए हुए थे।

हमले में पति-पत्नी घायल, हुई लूट

दीपेन्द्र उर्फ हुड्डा के हाथ में लकड़ी का डंडा था। बदमाशों ने अजय और उनकी पत्नी कविता पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कविता के सिर में चोट आई और अजय के भी सिर में चोटें आईं। बदमाशों ने मारपीट के दौरान अजय के गले से सोने की चैन और कविता के गले से सोने का बदलिया भी छीन लिया। लोहे की रॉड से घर में रखा सामान तोड़ दिया और अन्य लोगों ने भी तोड़फोड़ की।

‘जान से मारने आए थे, लेकिन तुम्हें छोड़ रहे हैं’

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाते हुए कहा कि “हम अवैध धंधे करते हैं। तुमने हमारे मामा हेम सिंह को अपने खेत में लकड़ी डालने से मना कर दिया था। हमें मामा ने तुम्हें जान से मारने के लिए भेजा है, लेकिन हम तुम्हें छोड़ रहे हैं।”

अजय कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत भी की। जाते-जाते आरोपियों ने परिवार को धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की या कोई कानूनी कार्रवाई की तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। बदमाशों ने घर में रखे तीस हजार रुपये नकद भी लूट लिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading