☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अपहरण व लूट के 7 आरोपियों को 24 घंटे में देवली टोंक से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों से लूटा गया माल,वारदात में शामिल ब्रिजा कार बरामद कर की।

.

डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि मालपुरा गेट थाने में 23 अगस्त को परिवादी उस्मान खान ने एक रिपोर्ट दी। जिस में बताया कि वह मंगल विहार कालोनी कोहिनूर सिनेमा के पास सांगानेर में रहता हैं। सिलाई बुनाई कंपनी रीको काटा शिप्रापथ पर काम करता हैं। 22 अगस्त उस के पास फोन आया जिस ने कहा कि वह उसे दूसरी कम्पनी में नौकरी लगा देता जिस पर पीड़ित आरोपी से मिलने पहुंच गया उस दौरान पीड़ित का दोस्त दीपक बर्मन भी साथ था आरोपियों ने दोनों का अपहरण किया और पत्रकार कालोनी सी.एन.जी. स्टेशन के पास निर्माणद्धीन बिल्डिंग में लेकर गये और कमरे में बैठा कर मारपीट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की जिस के बाद मोबाइल लेकर दूसरे खातों में पैसा ट्रांसफर किया। बदमाशों ने दोनों के साथ रातभर मारपीट कर सुबह सुनसान जगह पर छोड़ा। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाई गई। घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक किये गए जिस के बाद एक टीम को देवली टोंक रवाना किया गया। टीम द्वारा रातभर के अथक प्रयास कर आरोपियों को डिटेन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपीगणों से गहनता सें पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूटा गया पैसा 2 मोबाईल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कार की जानकारी दी। जिस के बाद पुलिस टीम ने 1. राजवीर मीणा (27) पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी ग्राम बनोठा थाना सुरवाल जिला सवाईमाधोपुर राज. हाल निवासी 80/333 पटेल मार्ग मानसरोवर पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण 2. कमलेश बैरवा (26) पुत्र महावीर बैरवा निवासी गॉव इण्डौली पुलिस थाना लाम्बा जिला टॉक राज हाल निवासी किडस क्लब स्कूल सुमेर नगर विस्तार मांग्यावास थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण 3. सुरेश गर्जर (25) पुत्र देवकरण गुर्जर निवासी गॉव गेजी पुलिस थाना दूदू जिला जयपुर हाल निवासी चौधरी का फार्म हाऊस पत्रकार कॉलोनी पुलिस थाना मुहाना जयपुर दक्षिण 4. तेजवीर सिंह राठौड उर्फ तेजू बन्ना (22) पुत्र जोगेन्द्र सिंह राठौड निवासी ग्राम कालवा पुलिस थाना बोरावड जिला नागौर हाल निवासी डॉ. साहब का मकान बामण की थडी मुहाना मंडी रोड थाना मुहाना जयपुर दक्षिण 5. राजवीर जाटवा (30)पुत्र मुकेश जाटवा निवासी प्लॉट न.30 मांग्यावास गंगाविहार कॉलोनी मानसरोवर पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर 6. हनी सिंह जादौन (18) उर्फ मोहित सिंह जादौन पुत्र रामपाल सिंह जादौन निवासी गाँव जादौन वास पुलिस थाना खेडली जिला अलवर हाल किरायेदार 118 विनायक विहार पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर दक्षिण 7. शिव विजय (26) पुत्र दुर्गा लाल विजय निवासी गाँव देवली पुलिस थाना देवली टोंक हाल निवासी 113/155 विजय पथ मानसरोवर पुलिस थाना शिप्रापथ जयपुर दक्षिण को बापर्दा गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading