☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ आबकारी विभाग ने 5100 लीटर वाश और 11 कच्ची भट्ठियां नष्ट कीं।

हनुमानगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 15 गांवों में छापेमारी के दौरान 5100 लीटर वाश और 11 कच्ची भट्ठियां नष्ट की हैं।

.

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर 1 से 21 अगस्त तक चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान में यह कार्रवाई की गई। आबकारी निरोधक दल जोन बीकानेर के उपायुक्त पोमाराम के नेतृत्व में टीम ने गंगागढ़, गंगाघाट, देबूघाट समेत कई गांवों में दबिश दी।

रात्रि नाकाबंदी के दौरान हनुमानगढ़ प्रहराधिकारी अमर सिंह ने एक आरोपी को 55 लीटर हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पूर्व से फरार छह आरोपियों को भी पकड़ा गया। संगरिया और भादरा में भी मामले दर्ज किए गए।

आबकारी टीम ने 11 कच्ची भट्ठियां नष्ट कीं।

आबकारी टीम ने 11 कच्ची भट्ठियां नष्ट कीं।

जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी के अनुसार, विशेष अभियान में अब तक 68 मामले दर्ज हुए हैं। चालू वित्त वर्ष में विभाग ने कुल 282 अभियोग दर्ज किए हैं। अवैध शराब की रोकथाम के लिए नियमित रूप से छापेमारी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक पवन रेगर, प्रहराधिकारी विनोद कुमार, अमर सिंह, कमल सिंह और जमादार हुसैन खान की टीम शामिल रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading