टीम का चयन बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में किया गया था। सर्वेश राव राजस्थान फुटबॉल टीम के कप्तान हैं।
69वीं अंडर-19 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम श्रीनगर के लिए रवाना हो चुकी है। टीम अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को खेलेगी।
टीम का चयन बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में किया गया था। सर्वेश राव राजस्थान फुटबॉल टीम के कप्तान हैं।

टीम में संदीप सिंह, सूर्यप्रताप, फाल्गुन पारीक, शफुल, देवेश ओझा, अबीर सिंह, मोहम्मद अब्बास, अयान, विक्रम सिंह, रोड्रिगो, अनस खान पठान, केशव बुनकर, राघे ओझा, तनिष्क, आदिल और हर्षित सुमन शामिल हैं।
मनोज जाट टीम के कोच हैं, जबकि रोहित सहारण मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। टीम कोच मनोज जाट के नेतृत्व में खेलेगी।

टीम में शामिल फाल्गुन पारीक भाजपा नेता और अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव आलोक पारीक के पुत्र हैं। फाल्गुन ने हाल ही में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
इन प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर फाल्गुन पारीक का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments