☜ Click Here to Star Rating


कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय विधायक और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।

टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे में ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक घंटे में 60 हजार पौधे लगाए जाएंगे। 29 अगस्त को यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की

.

लाडपुरा वन भूमि में लगाए जाएंगे पौधे इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक और जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी, बीजेपी नेता मौजूद रहे। सभी ने उस जगह का निरीक्षण भी किया, जहां एक घंटे में 60 हजार पौधे लगने है। यानि एक साथ 6 हजार लोग एकत्रित होंगे और ये पौधे लगाएंगे। यह पौधरोपण लाडपुरा वन भूमि में लगाए जाएंगे।

पौधरोपण स्थल लाडपुरा वन क्षेत्र का जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर चौहान ने जायजा लिया।

पौधरोपण स्थल लाडपुरा वन क्षेत्र का जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर चौहान ने जायजा लिया।

तैयारियों को लेकर जलदाय मंत्री ने ली बैठक इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने टोडारायसिंह के एसडीएम कपिल शर्मा एवं मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी, जिला वन अधिकारी साहिन मरियन ए सहित सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सबको अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। जलदाय मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में सीएम का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे उनके लिए सीनियर सैकंडरी के पीछे खेल मैदान पर हैलीपैड बनवाया जा रहा है। पौधरोपण के बाद सीएम की सभा भी होगी।

हेलीपैड स्थल का भी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान व अन्य ने जायजा लिया।

हेलीपैड स्थल का भी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान व अन्य ने जायजा लिया।

पानी के लिए 2 टंकियों का होगा निर्माण बैठक में कैबिनेट मंत्री चौधरी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बहुत बड़ा अभियान है। इसके तहत मुख्यमंत्री का 29 अगस्त को टोडारायसिंह आने का कार्यक्रम निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाए। पौधों को नियमित पानी व खाद डालने के लिए व्यवस्था रहेगी। पानी के लिए 2 टंकियों का निर्माण होगा। ट्यूबवेल भी लगा दिया गया है। सुरक्षा के लिए चहुंओर तारबंदी करवा दी गई है। दोनों तरफ गेट लगवा दिए जाएंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री संतकुमार जैन, नगर पालिका अध्यक्ष भरत लाल सैनी, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र गुर्जर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुनील भारत, पार्षद प्रहलाद चावला, करुणानिधि शर्मा आदि मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading