![]()
कांवड़ियों की मैक्स गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 कांवड़िए घायल हो गए।
सोरोंजी से कांवड़ लेकर मुरैना जा रहे कांवड़ियों की मैक्स गाड़ी को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा धौलपुर जिले की बरैठा सीमा से सटे सैंया उत्तर प्रदेश क्षेत्र में पार्वती नदी के पास हुआ।
टक्कर के बाद मैक्स गाड़ी हाईवे किनारे गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 6 कांवड़िए गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले सीएचसी सैंया में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे के मजरा साठा थाना बागचीनी के 30 युवक सोरोंजी से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव जा रहे थे। कांवड़ियों का तरीका था कि एक युवक दौड़ते हुए कांवड़ को दूसरे साथी को देकर साथ चल रही गाड़ी में बैठ जाता था। हादसे के समय गाड़ी में 15 कांवड़िए सवार थे।
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर पार्वती नदी के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार डंपर ने मैक्स को टक्कर मार दी। गाड़ी सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में दीपेश, अंकुर, विकास, नितिन, सुभाष शर्मा और विवेक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैंया अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments