बीकानेर | राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के तहत कोटा सहित पांच जिलों में नए संस्कृत विद्यालय खोले जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसी के साथ तीन प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा पांच उच्च प्राथमिक विद्यालय को
संस्कृत शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव रेखा सांवरिया द्वारा जारी आदेश के मुताबिक स्वीकृत पांच नवीन संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सातलखेड़ी के गांव सातल खेड़ी खान, ब्यावर जिले की मसूदा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत शिखरानी में गांव शिखरानी,टोंक जिले की निवाई विधानसभा में पंचायत समिति निवाई की ग्राम पंचायत लालवाड़ी के गांव विजय गोविंदपुरा में,डूंगरपुर जिले की विधानसभा आसपुर की पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत बोड़ीगामा के गांव बोड़ीगामा तथा भीलवाड़ा जिले की विधानसभा सहाड़ा की पंचायत समिति रायपुर की ग्राम पंचायत नाथडीयावास के गांव भील बस्ती शामिल है। इसके अलावा बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ समेत अन्य जिलों के आठ स्कूलों को अपग्रेड किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments