गुरुवार शाम जयपुर के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।
राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में 5 इंच तक बारिश हुई। तेज बरसात से नदी-नाले उफान पर है।
अजमेर के बोराज तालाब की गुरुवार की रात करीब सवा 11 बजे पाल टूट गई। इससे आसपास के क्षेत्रों के आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के एक हजार घरों में पानी घुस गया। लोगों ने परिवार सहित छत पर पहुंचकर जान बचाई।
बांसवाड़ा में माही बजाज सागर बांध के इस साल पहली बार सभी 16 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। दौसा में 15 साल से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी में पानी आया तो ग्रामीण झूमने लगे। नदी का पारंपरिक रिवाज के साथ स्वागत किया गया।
जयपुर में MI रोड के गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर बारिश के बाद 15 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद किया गया। टोंक में मकान का छज्जा गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 जिलों में येलो अलर्ट है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में 115MM, कुशलगढ़ में 52, सल्लोपाट में 120, केसरपुरा में 52, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 55, चित्तौड़गढ़ शहर में 51, नागौर के परबतसर में 28, राजसमंद के रेलमगरा में 37, गिलूंड में 35, डूंगरपुर में 41, अजमेर के भिनाय में 88, गोयला में 78, सरवाड़ में 58, पीसांगन में 75, मंगलियावास में 72, किशनगढ़ में 50, अजमेर शहर में 61MM बरसात दर्ज हुई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, कोटा, मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, दुर्ग होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के कारण राजस्थान में अगले तीन दिन मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

अजमेर में बोराज तालाब की पाल टूटने के बाद आसपास के इलाकों का हाल कुछ ऐसा हो गया है।

लोगों ने घरों की छतों पर पहुंचकर बचाई जान।

पाल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर फायसागर रोड पर भी पानी का तेज बहाव है।

गुरुवार को मेज नदी में उफान आ गया। लाखेरी-बूंदी मार्ग पर खटखड़ पुलिया जलमग्न हो गई।






Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments