☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर में दशहरे पर 65 फीट लंबा रावण, कुंभकरण 50 फीट और मेघनाद का 48 फीट लंबा पुतला तैयार किया गया। इसके लिए 5.50 लाख रुपए खर्च किए गए। वहीं 7.50 लाख रुपए की आतिशबाजी जलाई जाएगी। इससे पहले हाई स्कूल मैदान से गाजे-बाजे के साथ राम सवारी निकाली गई। जो श

.

स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चे और युवा

आदर्श स्टेडियम में रावण दहन प्रोग्राम में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पहुंचे। वहीं पूरे स्टेडियम और उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी और जवानों तैनात नजर आए।

पिछले साल 11 लाख हुए थे खर्च इस बार दो लाख बढ़े

कोरोना काल के बाद वर्ष 2023 में दशहरे पर रावण दहन का कार्यक्रम पुन: शुरू किया गया। इसमें रावण तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए और आतिशबाजी के लिए 7 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके साथ ही वर्ष 2024 में नगरपरिषद ने रावण तैयार करने के लिए 3.50 लाख रुपए खर्च किए तथा आतिशबाजी के लिए 7.50 लाख रुपए खर्च किए थे। इस बार 2025 में रावण तैयार करने के लिए 5.50 लाख रुपए तथा आतिशबाजी के लिए 7.50 लाख रुपए खर्च किए गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading