![]()
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो से बिना दस्तावेज 49 छोटे और 2 बड़े गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
बूंदी जिले के हिंडोली थाना पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडरों के परिवहन का मामला पकड़ा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टेम्पो से बिना दस्तावेज 49 छोटे और 2 बड़े गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृताधिकारी अजीत मेघवंशी के सुपरविजन में थानाधिकारी सहदेव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। 7 अगस्त 2025 को गश्त और नाकाबंदी के दौरान लंबू ढाबा हिंडोली के सामने एनएच-52 पर टाटा एस टेम्पो को रोका। टेम्पो ड्राइवर जगदीश प्रसाद (35) पुत्र बद्रीलाल, निवासी कंसुआ कोटा, के पास सिलेंडरों के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
पुलिस ने टेम्पो में 49 छोटे और 2 बड़े एचपी गैस सिलेंडर पाए। वाहन को डिटेन कर रसद विभाग बूंदी को सूचित किया गया। रसद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दस्तावेज नहीं होने पर उन्होंने रिपोर्ट दी। इस मामले में प्रकरण संख्या 334/25 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments