जैसलमेर। विजयादशमी पर पूनम स्टेडियम में आज होगा रावण दहन का कार्यक्रम।
जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आज विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा। आज शाम 7.15 बजे रावण के 45 फीट, मेघनाद व कुंभकरण के 40-40 फीट के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों को जलाने के लिए रिमोट तैयार किया गया है।
नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने बताया – रिमोट से तीनों पुतले फूंके जाएंगे। पुतलों के दहन के बाद करीब आधा घंटा तक आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी की जाएगी। नगर परिषद द्वारा इस पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए है। जोधपुर से आए 10 कारीगरों ने एक महीने की मेहनत के बाद इनको तैयार किया है।

जोधपुर से आए 10 कारीगरों ने करीब एक महीने की मेहनत से तीनों पुतलों को बनाया है।
45 फीट का रावण, 40-40 फीट के मेघनाद-कुंभकरण
नगर परिषद द्वारा इस बार रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों की हाइट नहीं बढ़ाई गई। पिछली बार की तरह इस बार बार भी 45 फीट के रावण एवं मेघनाथ व कुंभकरण के 40-40 फीट के पुतले बनाए गए हैं। साल 2023 में रावण का 40 फीट का पुतला बनाया था और 30-30 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले बनाए थे। पिछले साल रावण के पुतले को 5 फीट बढ़ाकर 40 फीट किया गया था। वहीं मेघनाद व कुंभकरण के पुतले 10-10 फीट ऊंचे बनाकर हाइट 40-40 फीट की गई थी।
रिमोट से होगा दहन, आधा घंटा होगी आतिशबाजी
जोधपुर से आए 10 कारीगरों ने करीब एक महीने की मेहनत से तीनों पुतलों को बनाया है। बांस और लकड़ी के साथ कपड़ों आदि से पुतलों को बनाया गया है। इसमें विशेष तरीके की आतिशबाजी भी होगी। साथ ही विशेष तरीके से लाइट के साथ पुतलों को सजाया जाएगा। आज शाम पुतलों के दहन से पहले व बाद में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

नगर परिषद द्वारा इस पर 10 लाख रुपए खर्च किए गए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments