☜ Click Here to Star Rating



अंधेरे में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ ही बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।

डूंगरपुर में लंबे समय बाद 2 घंटे अच्छी बरसात हुई। रात के अंधेरे में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ ही बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं डूंगरपुर शहर समेत गांवों में बिजली गुल हो गई, जो 5 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी।

.

मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 3 बजे आसमान से बादलों की तेज गड़गड़ाहट होने लगी। बिजली चमकने के साथ ही बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब 2 घंटे तक 42 एमएम झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं कनबा में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश से कई खाली जगहों पर भी पानी भर गया। दिन खुलने के साथ ही सुबह 5 बजे बाद बारिश रुक गई, लेकिन सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे।

बारिश का दौर शुरू होते ही डूंगरपुर शहर के कई इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। बारिश के साथ हो इलाकों में अंधेरा छा गया। बिजली बंद होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में कुछ इलाकों में बिजली कुछ देर के लिए आई, लेकिन पलक झपकते ही वापस गुल हो गई। करीब 5 घंटे बाद भी बिजली पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading