4 policemen of Jhanwar and Vivek Vihar police station have been on line obligation | झंवर और विवेक विहार थाने के चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर: शिकायतें मिलने पर कमिश्नर ने की कार्रवाई , इनमें दो हैड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल शामिल – Jodhpur Information
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनके खिलाफ लगातार शिकायत आ रही थी।
.
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश की तरफ से जारी आदेश में अलग-अलग पुलिस थानों के चार हैड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल को कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
इनको किया लाइन हाजिर कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार कमिश्नरेट के थाना झंवर के कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह, कॉन्स्टेबल हीराराम चौधरी और थाना विवेक विहार के हैड कॉन्स्टेबल राकेश जाखड़ और रामचंद्र को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस कमिश्नर की तरफ से लाइन हाजिर करने के जारी आदेश।
Comments