☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में कुंवारी माइंस में एक दिन पहले पानी में डूबने से 4 नाबालिगों की मौत के मामले में सोमवार अलसुबह मुआवजे पर सहमति बन पाई। जिसके बाद चारों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबी हॉस्पिटल मोर्चरी में शिफ्ट किया गया।

.

इससे पहले रविवार 4 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक ग्रामीण और उनके परिजन चारों मृतक बच्चों के शवों के लेकर माइंस के बाहर बैठे रहे। कई बार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में माइंस प्र​तिनिधि और ग्रामीणों की वार्ता विफल रही।

वार्ता में मौजूद रहे बीटीपी नेता अंगूरलाल गमेती ने बताया कि प्रत्येक मृतक बच्चे को 10-10 लाख के हिसाब से कुल 50 लाख मुआवजा और परिवार में एक को माइंस में नौकरी की मांग कर रहे थे। आखिरकार कुल 30 लाख यानी प्रत्येक मृतक परिवार को 7.30 लाख मुआवजा दिए जाने पर सहमति बन पाई। जिसके बाद शवों को उठाया गया।

इससे पहले रविवार 4 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक ग्रामीण और उनके परिजन चारों मृतक बच्चों के शवों के लेकर माइंस के बाहर बैठे रहे।

इससे पहले रविवार 4 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक ग्रामीण और उनके परिजन चारों मृतक बच्चों के शवों के लेकर माइंस के बाहर बैठे रहे।

नहाने को पानी में उतरे थे, गहरे पानी में जाने से हुई मौत कुंवारी माइंस में रविवार को बारिश से भरे पानी में डूबने से 4 नाबालिगों की मौत हो गई थी। इनमें तीन बच्चे और एक बच्ची थी। चारों बकरियां चराने गए थे। तभी वे नहाने के लिए पानी में उतरे थे, तभी गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण और परिजन माइंस मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। शवों को लेकर मौके पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading