भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र के जयपुर-आगरा हाईवे स्थित टीलैंड कैफे के बाहर शनिवार को चार लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई। इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों में सौरभ पुत्र उदय सिंह, अनुज पुत्र उद
.
सौरभ के अनुसार, वे सभी टीलैंड कैफे, आगरा रोड, घना जाटौली पहुंचे थे। कैफे संचालक ने बताया कि अंदर बैठने की जगह नहीं है, तो वे बाहर आ गए। इसी दौरान सौरभ का एक साथी खुले में टॉयलेट करने चला गया। तभी वहां पहले से खड़ी गाड़ी में ड्रिंक कर रहे लोग गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और अपने करीब 15 अन्य साथियों को बुलाकर चारों पर हमला कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments