☜ Click Here to Star Rating



बारां पुलिस ने हाईवे पर लूट करने के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बारां में पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

.

एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। एएसपी राजेश चौधरी और डीएसपी ओमेन्द्र सिंह शेखावत की निगरानी में सदर थाना प्रभारी हीरालाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

पुलिस ने मंडोला वार्ड से सुमित भील, जगजीवन राम कॉलोनी से गोलू उर्फ सोनू, कुंज बिहार कॉलोनी से पवन उर्फ चिंटू और मंडोला वार्ड से अंकुश को गिरफ्तार किया है।

3 जुलाई 2025 को एनएच-27 पर किशनगंज निवासी बाबूलाल मेघवाल और उनके पुत्र से आरोपियों ने बाइक रोककर मोबाइल और नकदी लूटी थी। इस मामले में पहले ही दो नाबालिगों को पकड़ा जा चुका है। उनसे मोबाइल भी बरामद हो गया था।

पुलिस टीम में थानाधिकारी हीरालाल, कॉन्स्टेबल कौशल किशोर, अर्जुनराम, इन्द्रराज और दिनेश शामिल थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इससे अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading