☜ Click Here to Star Rating



8 महीने से फरार 4 साइबर ठग गिरफ्तार।

डीग जिले की खोह थाना पुलिस ने 8 महीने से फरार 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थी। कल मुखबिर की सूचना के बाद चारों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों में साइबर ठगी करना कबूल किया है।

.

पालड़ा गांव से पकड़े गए चारों आरोपी

थाना अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 4 साइबर ठग 8 महीने से फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। कल मुखबिर के3 जरिए सूचना मिली कि चारों आरोपी पालड़ा गांव में हैं। जहां वह साइबर ठगी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद आरोपियों की घेराबंदी की गई और, उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने कबूल किया अपना जुर्म

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अफरोज, आरिफ तौकीर, साकिर निवासी पालड़ा थाना खोह होना बताया। चारों थाने के वांछित आरोपी थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह साइबर ठगी करते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सेक्सटॉर्शन सहित अलग-अलग तरीके से करते हैं ठगी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया की वह अंजान लोगों को वीडियो कॉल कर उनके अश्लील वीडियो बनाते हैं। उसके बाद वह उन वीडियो को वायरल करने का झांसा देकर ब्लैकमेल करते हैं। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी बनकर उन्हें फोन करते हैं और, धमका कर ठगी करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेते हैं और उनसे ठगी करते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading