![]()
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
उदयपुर-पालनपुर फोर लेन पर स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महारानी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
घायलों में बेकरिया थाना क्षेत्र के चीपर बेड़ा के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। इनमें पिता रमेश, मां काली, बेटी अनिशका और मुकेश पुत्र सोमाराम शामिल है। मौके पर मौजूद समाज सेवी युसूफ मेमन और दिनेश बोहरा ने अपनी कार से घायलों को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर स्वरूपगंज थाने में खड़ा करवा दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। चारों घायलों में से दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments