प्रतापगढ़ के दौसा रोड पर झिरी स्टैंड के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार ताऊ अपने भतीजे को हॉस्टल छोड़ने जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद मृतकों के शव
इस हादसे में दो व्यक्ति और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक थानागाजी के मेजोड गांव के है। वहीं नरसी पुत्र नैनाराम उम्र 25 साल गंभीर रूप से घायल होने के कारण आईसीयू में भर्ती है। मृतकों की पहचान बाबूलाल (40), अशोक (22), मोनू (5) और नरसी राम (25) के रूप में हुई है, इनमें ताऊ और भतीजे शामिल है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम किया
ग्रामीणों ने रोड जाम किया
आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दो मांगे ऱखी। गुस्साए लोगों ने एक कार सवार के साथ मारपीट भी कर दी थी। जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन मशक्कत में जुटा रहा। लेकिन, ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। हादसे की सूचना मिलने के बाद विधायक क्रांति प्रसाद मीणा भी मौके पर पहुंचे।
हालांकि विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड से जाम हटा दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी और ओवरलोडिंग डंपरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग रखी थी, जिस पर सहमति बनी गई है।

दर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को मोर्चरी रखवाया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments