![]()
भीलवाड़ा में शरद पूर्णिमा के मौके पर शहर में मुख्य डाकघर के पास स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर पर 6 अक्टूबर सोमवार को शरद पूर्णिमा पर्व उत्साह व भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
हनुमान जी की प्रतिमा का होगा विशेष श्रृंगार
इस अवसर पर मंदिर के महन्त बाबूगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर में हनुमान जी महाराज की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा इसके साथ ही मध्य रात्रि में विशेष आरती के बाद खीर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।
301लीटर दूध की खीर का भोग लगाया जाएगा
शरद पूर्णिमा पर भक्त शिवम शर्मा के सहयोग से 301लीटर दूध की खीर तैयार की जाएगी। मध्यरात्रि 12 बजे आरती के बाद भगवान को भोग लगा कर खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी तैयारियां की जा रही है। श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments