☜ Click Here to Star Rating


बालोतरा जिले की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस 30 टीमें बनाकर जिले भर में दबिशें दी गई। टीमों ने 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 20 स्थाई वारंटी, 15 गिरफ्तारी वारंटी, 9 वांटेड आरोपी शामिल हे।

.

एसपी रमेश ने बताया- जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन बालोतरा पुलिस कंट्रोल के जरिए चलाया गया। एएसपी गोपालसिंह भाटी, समस्त डीएसपी के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग 30 टीमें बनाई गई। डीसीआरबी व साइबर टीम ने तकनीकी सहयोग, सूचना व परंपरागत पुलिसिंग से वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी गई।

जिले भर में चलाया गया एरिया डोमिनेशन, पकड़े स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी, आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई।

जिले भर में चलाया गया एरिया डोमिनेशन, पकड़े स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी, आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई।

बालोतरा थाने की टीम ने स्थाई वारंटी राजूराम, गोपाराम, मोहनराम, रमेश कुमार, मोहनलाल तथा लीलादेवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गिरफ्तारी वारंटी मोहम्मद यासीन, विक्रम उर्फ रमेश, सुनील और चंद्र प्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया। इसी तरह वांटेड आरोपी दुष्यंत शर्मा मनु शर्मा और आबकारी अधिनियम के तहत दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिड़ा थाना पुलिस ने रेप के मामले में फरार आरोपी चंदूराम उर्फ चंद्रपाल को डिटेन किया गया। आबकारी अधिनियम में वांटेड आरोप चंदराम को पकड़ा गया। गिरफ्तारी वारंटी पर्वतसिंह और मोटाराम को भी गिरफ्तार किया गया।

सिणधरी थाना टीम ने स्थाई वारंटी किरताराम और श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी वारंटी डालूराम को भी गिरफ्तार किया गया। सिवाना थाना टीम ने गिरफ्तारी वारंटी अब्बास खान को गिरफ्तार किया गया। वहीं फरार वांटेड लक्ष्मणसिंह और पूर्ण सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी का कहना है कि इस अभियान से अपराधों पर अंकुश लगेगा।

एसपी का कहना है कि इस अभियान से अपराधों पर अंकुश लगेगा।

बायतु थाना टीम ने गिरफ्तवारी वारंटी नरपतराम को पकड़ा है। तिलाराम को डिटेन कर पचपदरा पुलिस को सुपुर्द किया गया। जसोल थाना टीम ने स्थाई वारंटी शेराराम, ढलाराम,और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी वारंटी आंबाराम को पकड़ा गया। आबकारी एक्ट में ओमप्रकाश को पकड़ा है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई न केवल असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि आमजन में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी प्रबल करती है। जिले में अवैध एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading