☜ Click Here to Star Rating



चूरू की रतननगर पुलिस ने बिजली लाइन के उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चूरू की रतननगर पुलिस ने बिजली लाइन के उपकरण चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। आरोपी जयपुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

.

मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी राकेश कुमार, कालवाड़ निवासी शक्तिमान और शंकरलाल नटवाड़िया शामिल हैं। तलाशी और पूछताछ में सामने आया आरोपियों ने गांव जसरासर के विद्युत संयंत्र से उपकरण चोरी किए थे। जांच में पता चला कि आरोपी पहले इलाके की रेकी करते थे। फिर मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देते थे।

सदर थानाधिकारी रामकरण सिद्ध के अनुसार आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। आरोपी पेशेवर तरीके से चोरी कर सामान को बेच देते थे। रतननगर पुलिस ने आरोपियों को चूरू एडीजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों का पता लगा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading