![]()
गुरुवार को सिलोरा और किशनगढ़ के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी जीएसएस सिलोरा से निकलने वाले 33 केवी सिलोरा एवं पुरुषोत्तम नगर फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य होगा। यह कटौती सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगी।
सहायक अभियंता (ग्रामीण) जितेन्द्र यादव ने बताया कि रखरखाव कार्य के दौरान 33/11 केवी सिलोरा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे रीको इंडस्ट्रियल एरिया सिलोरा, जोगियों का नाडा, बाजेड़ा बालाजी वाटर वर्क्स और आस-पास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
33/11 केवी पुराना पावर हाउस जीएसएस से जुड़े शिवाजी नगर, मझेला रोड, किशनगढ़ शहर व शिवम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इसमें मित्र निवास, नाड़ी वाले बालाजी, आर.के. कॉलोनी, ज्ञान विहार, दिलीप कॉलोनी, यज्ञ नारायण हॉस्पिटल, रविंद्र रंगमंच, जैन कॉलोनी और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं।
33/11 केवी इन्द्रानगर जीएसएस से जुड़े अवाना की पाल, इन्द्रानगर, न्यू बस स्टैंड व बड़ी मंडी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी तीन घंटे तक बंद रहेगी। इसमें तिलक नगर, राधाकृष्ण विहार, चेनपुरिया, तोलामाल हाईवे जैसे इलाके प्रभावित होंगे।
इसके अलावा, 33/11 केवी पुरुषोत्तम नगर जीएसएस से जुड़े नया शहर, पुराना शहर, तेजाजी चौक, सरगांव, वाटर वर्क्स, मालियों की बाड़ी और गीता विहार क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। सरवाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी, डायमंड सिटी, चौधरी कॉलोनी, जोगियों का नाडा, भोपों का बाड़ा, पीटीएस सिलोरा, राज कॉटन और शहर थाना जैसे इलाके भी प्रभावित होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments