![]()
कपासन क्षेत्र में एक शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गुमानपुरा गांव के भेरूसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके 38 वर्षीय बेटे किशन की शादी नहीं हो पा रही थी।
उचनार गांव के शंकर जाट ने किशन की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कमलेश चौधरी से मिलवाया और एक लड़की का फोटो दिखाया। शादी के लिए 3.5 लाख रुपए तय हुए। 21 जनवरी को मंगलवाड के एक होटल में किशन की संगीता मौर्य के साथ शादी करवा दी गई। शादी में दुल्हन के साथ पूजा और सपना नाम की दो लड़कियां भी मौजूद थीं।
शादी के दो दिन बाद कमलेश चौधरी ने फोन कर संगीता को उसके परिवार से मिलने कोटा बुलाया। दुल्हन का ससुर उसे कोटा लेकर गया।संगीता सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स और चांदी की पायजेब पहनकर गई। कमलेश ने कहा कि दो-तीन दिन में उसे वापस भेज देंगे, लेकिन अब तक वह नहीं लौटी।
पुलिस ने शंकर जाट, कोटा निवासी कमलेश चौधरी, दुल्हन संगीता, पूजा और सीमा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments