![]()
नागौर में नाबार्ड के सहयोग से USG (Unarmed Safety Guard) ट्रेड का 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज खत्म हो गया। इस बैच में गोटेड़ी, कुचेरा, श्यामसर, चौटा कलां से आए 25 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को थ्योरिकल एज्युकेशन के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। इसमें ड्रिल प्रैक्टिस, सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, अनुशासन और प्रैक्टिकल स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया गया। बैच संपन्न होने पर नाबार्ड के डिस्ट्रिक्ट डवलपमेंट मैनेजर मोहित चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। SEDI संस्था प्रमुख विक्रम चौहान भी समारोह में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित किया।
ग्रामीण युवाओं को दी ट्रेनिंग
इस बैच में प्रशिक्षणार्थियों का चयन GMR Raxa हैदराबाद, TCS हैदराबाद और 3S सिक्योरिटी जयपुर (विधायक आवास) में नियुक्त किया गया है। नाबार्ड डीडीएम मोहित चौधरी ने कहा कि नाबार्ड हमेशा SEDI के साथ मिलकर काम करता है, जिससे ग्रामीण युवाओं को व्यावसायिक कौशल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments