![]()
बीकानेर| सावन पर कविता एंटरटेनमेंट की ओर से महिलाओं को समर्पित क्वीन ऑफ सावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीकानेर की लगभग 210 महिलाओं ने डांस, मॉडलिंग, सिंगिंग व अन्य कलात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अति
ओल्ड इन गोल्ड में प्रथम मीना गुप्ता, द्वितीय तारा देवी और तृतीय स्थान पर चंद्रकला रही। डांस में प्रथम संगीता सुथार, द्वितीय प्रिय व्यास और तृतीय रुचि मोदी रही। मिस कैटेगिरी में प्रथम निमिषा मूंधड़ा, द्वितीय सलोनी प्रजापत और तृतीय स्थान पर जेठी कुमावत रही। निर्णायक मंडल में कोरियोग्राफर नवीन भारद्वाज और मॉडल करिश्मा मोदी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लोटस मोदी डेयरी के अविनाश मोदी ने 100 उपहार प्रतिभागियों को भेंट किए गए। अन्य प्रायोजकों में भीखाराम चांदमल, गोल्ड माजीसा, कुंदन आर्ट गैलरी, हीरो रामरतन धारणिया, ग्रीन रूट्स, शिव शिव मोदी भवन प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवानी ने किया। सहयोगी श्यामा मोदी व पूरी टीम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments