☜ Click Here to Star Rating


भाजपा शहर कार्यकारिणी में 34 पदाधिकारियों की घोषणा ने शुक्रवार को राजधानी के राजनीति गलियारों में हलचल मचा दी। सुबह भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल के हस्ताक्षर युक्त नई कार्यकारिणी की सूची सुबह 11 बजे सोशल मीडिया पर जारी हुई। इसके कुछ देर बाद ही शहर अध्

.

कार्यकारिणी में किसकी किसने सिफारिश की यह भी जारी हो गया। इससे विवाद बढ़ गया और शहर अध्यक्ष ने 11:27 बजे पोस्ट ​डिलीट कर दी। साथ ही दूसरी पोस्ट कर बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर ने प्रस्तावित कार्यकारिणी की कॉपी गलती से सोशल मीडिया पर डाल दी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से चर्चा के बाद कार्यकारिणी विधिवत घोषित की जाएगी। इस सूची में सीएम भजनलाल शर्मा ने 4, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने 4, ​डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने 1, सांसद ने 2 व विधायक बालमुकुंदाचार्य के 2 नामों के साथ ही सभी विधायकों के एक-एक नाम की सिफारिश की थी। गोयल की सूची में 50 से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है, ताकि शहर टीम नई ऊर्जा के सा​थ काम कर सके।

9 को काम के दम पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया था जिला अध्यक्ष अमित गोयल की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यालय मंत्री, प्रवक्ता, आईटी संयोजक, सहसंयोजक सोशल मीडिया संयोजक, सहसंयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक और मीडिया सह संयोजक के पद घोषित किए थेे। इनमें 21 सिफारिश और 9 को काम के दम पर शामिल किया गया था। चार लोगों के आगे किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं थी। माना जा रहा है कि ये भी अपने कार्य के आधार पर ही चयनित हुए हैं।

पुरानी टीम के 6 नाम ब्रह्मकुमार सैनी उपाध्यक्ष, जो पहले भी उपाध्यक्ष थे। राजेश तांबी उपाध्यक्ष, जो पहले जिला मंत्री थे। रेखा राठौड़ महामंत्री, जो मंत्री थीं। नवरत्न नराणियां उपाध्यक्ष थे, महामंत्री बनाया। सुरेंद्र पूर्ववंशी भाजयुमो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाया। सुरेश गुर्जर मंत्री, उपाध्यक्ष बनाया। पूर्व जिले में कार्यालय मंत्री रही डिम्पल परनामी को फिर से कार्यालय मंत्री बनाया है। पूर्व में झोटवाड़ा के मंडल अध्यक्ष रहे अनुभव शर्मा को वर्तमान में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

“फिलहाल प्रस्तावित सूची तैयार की गई थी, जो कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से सार्वजनिक हो गई। पहले प्रदेशाध्यक्ष से सूची के हर एक नाम पर चर्चा की जाएगी, उसके बाद ही भाजपा शहर की सही सूची सामने आएगी। यह तय है कि युवाओं को ही टीम में तवज्जो मिलेगी।”

– अमित गोयल, अध्यक्ष, भाजपा जयपुर शहर

ज्यादातर नाम 50 से कम उम्र के, जातिगत समीकरण का भी रखा ध्यान



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading