☜ Click Here to Star Rating


डेविल्स सर्किट मैराथन का आयोजन जयपुर के अजमेर रोड स्थित नरसिंहपुरा में हुआ।

एशिया की सबसे कठिन मैराथन कही जाने वाली डेविल्स सर्किट मैराथन का आयोजन जयपुर के अजमेर रोड स्थित नरसिंहपुरा में हुआ। यह डेविल्स सर्किट का 12वां सीजन था, जिसमें 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जयपुर में यह इसका तीसरा सीजन रहा।

.

डेविल्स सर्किट अब तक भारत के 12 शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और जयपुर में आयोजित हो चुका है। यह फिटनेस रेस भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है।

डेविल्स सर्किट अब तक भारत के 12 शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और जयपुर में आयोजित हो चुका है।

डेविल्स सर्किट अब तक भारत के 12 शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और जयपुर में आयोजित हो चुका है।

कठिन ट्रेनिंग और रोमांचक बाधाएं इस दौरान प्रतिभागियों को कई तरह की कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ा। इनमें रस्सी पर चढ़ना और उतरना, मंकी बार्स, दीवार कूदना, मिट्टी में शरीर के बल चलना, पानी में तैरना, रोप वे और आइस बाथ जैसी एक्टिविटी शामिल है। इन गतिविधियों में महिला और पुरुष दोनों प्रतिभागियों ने बराबर उत्साह दिखाया। सभी एक्टिविटी से पहले प्रतिभागियों का स्वास्थ्य जांचा गया। ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रेस पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

रेस पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

डेविल्स सर्किट के फाउंडर अदनान अदीब ने बताया कि जयपुर के रनर्स के लिए यह तीसरा सीजन है। हमारा उद्देश्य सिर्फ रेस कराना नहीं, बल्कि प्रतिभागियों की फिटनेस को नए स्तर पर पर खना है। अगले सीजन में और भी नई चुनौतियां पेश की जाएंगी। रेस पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading