ब्यावर के गढ़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 में चोरी की वारदात का मौका मुआयना करती पुलिस।
ब्यावर के गढ़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-4 में गुरुवार रात एक मकान में बड़ी चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने घर से सवा किलो चांदी और 2.20 लाख रुपए नकद चुरा लिए।
मकान मालिक गौरव सिंह चौहान ने बताया कि चोर कूलर हटाकर खिड़की के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अलमारी का ताला तोड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
चोरी का पता सुबह तब चला जब घरवालों ने कमरे का दरवाजा बंद पाया। अंदर देखने पर अलमारी खुली मिली और उसमें रखे 2.20 लाख रुपए नकद व करीब 1.25 किलोग्राम चांदी गायब थी।

चोरों ने खंगाल डाली अलमारी।
गौरव सिंह ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी है, जिससे चोरों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments