![]()
हनुमानगढ़ की संगरिया पुलिस ने कार से 10 करोड़ की 2 किलो हेरोइन जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई की है। संगरिया पुलिस ने रतनपुरा-सालीवाला मार्ग पर भारतमाला पुल के पास से एक कार में छिपाकर ले जाई जा रही 2 किलो 16 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने हरियाणा के सिरसा जिले के साहुवाला निवासी अमरजीत
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के निर्देशन में जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी करण सिंह के नेतृत्व में संगरिया थानाधिकारी अमरसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, सुखजोत सिंह, राजकुमार, मनदीप सिंह और विजय कुमार शामिल थे। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल सुखजोत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी अमरजीत सिंह जगमेल सिंह उर्फ काका सिंह का पुत्र है और बड़ागुड़ा थाना क्षेत्र के साहुवाला का निवासी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments