☜ Click Here to Star Rating


अलवर जिले में भारी बारिश की चेतावनी और पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

.

जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

जिला प्रशासन ने छुट्‌टी के जारी किए

जिला प्रशासन ने छुट्‌टी के जारी किए

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए होगा। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी का सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहेगा और अपना कार्य यथावत करेगा।

इसके अलावा मंगलवार को पांडुपोल मेले के अवसर पर पूरे जिले में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार बच्चों को तीन दिन तक लगातार अवकाश मिल रहा है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading