![]()
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति
भीलवाड़ा में अवैध हथियार खरीदने बेचने ओर रखने पर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन बरामद
पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार अवैध हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत पुर थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में लड़ाई- झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने बताया कि एक सफेद रंग की कार में में दो व्यक्ति गांव वालों से लड़ाई- झगड़ा करते हुए पिथास गांव की ओर चले गए।
कार की तलाशी में मिली पिस्टल ओर मैगजीन
पुलिस ने इस कार की तलाश करते हुए भीलवाड़ा रोड पर नाकाबंदी लगाई, इस दौरान एक सफेद रंग की कार आई जिसमें ड्राइवर के साथ उसका एक साथी बैठा हुआ था, जो पुलिस आता देखकर गाड़ी का गेट खोलकर भागने लगा, पुलिस ने इन दोनों को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार में काले रंग की एक पिस्टल और एक खाली मैगजीन मिली , इनके पास पिस्टल का लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पिस्टल, मैग्जीन और उनकी कार को जप्त किया।
इनको किया गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नारायण (29 ) पिता शंकर जाट निवासी अखेपुर थाना मांडल गोपाल उर्फ राहुल ( 22 ) पिता रामेश्वर जाट निवासी अखॆपुर मांडल बताया। इन दोनों के खिलाफ मांडल थाने में दो-दो मामले दर्ज है।
ये थे टीम में शामिल
आरोपियों को पकड़ने गई टीम में पुर थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया, एएसआई जमनालाल, सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पारसमल, कांस्टेबल राजेश, दीपक, भारत, जितेंद्र ,विक्रम , जगदीश , अनिल शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments