सीकर के सदर थाना इलाके में 1 सितंबर की रात को कंवरपुरा गांव के रामदेव मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को कोटा से और दूसरे को सूरत से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस के ड
इस संबंध में 2 सितंबर को मुन्नी देवी निवासी कंवरपुरा ने मामला दर्ज करवाया था कि 1 सितंबर की रात गांव के रामदेव मंदिर में जागरण कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में बाबूलाल, प्रकाश सेवदा, सचिन उर्फ गोपी, मनीष, गोलू गोस्वामी और 4 से 5 अन्य लोग आए। इन्होंने मंदिर में मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पुजारी गुलाबदास और अन्य लोगों के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। साथ ही गाड़ी चढ़ाकर जान से करने का प्रयास किया। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद धोद सीओ सुरेश कुमार शर्मा ने इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। आरोपी घटना के बाद से फरार थे।
थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस एक्टिव किया। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिए थे। पुलिस ने उनकी तलाश में जयपुर,अजमेर सहित कई इलाकों में दबिश दी। इसके बाद अब आरोपी मनीष (22) पुत्र संजय निवासी दुजोद को कोटा से और सचिन उर्फ गोपी (22) पुत्र चुन्नीलाल ख्यालिया को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही आरोपी अपने रिश्तेदारों के घर पर रहकर फरारी काट रहे थे। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस मामले में फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल ओमप्रकाश,अनिल,नेमीचंद सहित टीम शामिल रही।
घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें
बाबा रामदेव मंदिर में फिल्मी गाने नहीं चलाने पर हमला:ग्रामीणों से मारपीट कर पिकअप चढ़ाने की कोशिश की; थाने के बाहर प्रदर्शन

सीकर जिले के कंवरपुरा गांव में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सोमवार रात को ग्रामीणों के साथ मारपीट करने और पिकअप गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने डीजे पर भजनों की बजाय फिल्मी गाने चलाने की मांग की थी।
मना करने पर लोहे के सरियों से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना में पुजारी सहित 3 लोग घायल हो गए,जिनका सीकर के एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के विरोध में आज सदर थाने में विरोध-प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की गई।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments